जागरण संवाददाता, बांदा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बांदा की ओर से बबेरू में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से उमाशंकर गुप्त लवकुश बालिका विद्यालय-बबेरू में लगेगा।
निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित हो रहे इस मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।