National
समाजवादी पार्टी को सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, बोले-सैफई सिंडिकेट नहीं गिन पाएगा नियुक्ति पत्र बांटने की गति
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1594 लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोल
लेखक Digital Desk115K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1594 लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिस तेजी से नियुक्ति पत्र बांट रही है सैफई सिंडिकेट उसकी गति नहीं गिन पाएगा, क्योंकि उसे सिर्फ नोट गिनना आता है।वर्ष 2017 से पहले फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की तरह प्रदेश में नियुक्तियां होती थी। आवेदन कोई करता था और नियुक्ति पत्र किसी और को दिया जाता था।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

