जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कृषि उपज पर कानूनी गारंटी के साथ लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने और आलू का मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया।
सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालकर किसान जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुंचे। यहां सभा के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपा।