जासं, गाजीपुर: मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुए चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें वाहन स्वामियों को अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा। अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह प्रथम ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से चालान का निस्तारण कराने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।