National
अमेरिका में भीषण तूफान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिका के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और तटीय बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और छुट्टियों की यात्राएं बुरी त
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिका के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और तटीय बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और छुट्टियों की यात्राएं बुरी तरह बाधित हुई हैं।
9 लाख के करीब उपभोक्ता अंधेरे में
बिजली आपूर्ति पर नजर रखने वाली वेबसाइट पॉवर आउटेज के मुताबिक गुरुवार शाम तक मध्य-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में लगभग 9 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल थी।



