National
सऊदी अरब में जजान की रिफायनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला, चार लाख बैरल का शोधन करने वाले कारखाने में आग लगी
रॉयटर, रियाद। यमन के हूती लड़ाकों ने गुरुवार को सऊदी अरब के जजान शहर में स्थित आयल रिफायनरी पर हवाई हमला किया। इस हमले से रिफायनरी को नुकसान हुआ है और उसमें आग लग गई है।
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

रॉयटर, रियाद। यमन के हूती लड़ाकों ने गुरुवार को सऊदी अरब के जजान शहर में स्थित आयल रिफायनरी पर हवाई हमला किया। इस हमले से रिफायनरी को नुकसान हुआ है और उसमें आग लग गई है।
हूती के इस हमले की सऊदी अरब ने पुष्टि कर दी है, कारखाने में काम रोक दिया गया है। इससे पहले बुधवार को हूती ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी रास तानुरा रिफायनरी पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया था।



