National
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना ग्रेटर नोएडा, 280 पहुंचा AQI; नॉलेज पार्क-5 में हालात सबसे ज्यादा खराब
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार गिरता जा रहा है और रोकथाम के लिए जिम्मेदार सिस्टम सो रहा है। इसके कारण ग्रेटर नोएडा 21 अक्टूबर को देश भर के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में तीसरे स
लेखक Ranjeet Mishra137K पढ़े गए
--1792607230545.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार गिरता जा रहा है और रोकथाम के लिए जिम्मेदार सिस्टम सो रहा है। इसके कारण ग्रेटर नोएडा 21 अक्टूबर को देश भर के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
पहले स्थान पर खोड़ा (317), दूसरे पर बड़ौत (288) व तीसरे पर ग्रेटर नोएडा (280) रहा। अक्टूबर के 21 दिनों का प्रदूषण का स्तर चीख-चीख कर कह रहा है कि शहर प्रदूषित हवा में डूब चुका है, लेकिन रोकथाम के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी हो रही है।



