जागरण संवाददाता, कानपुर। कहीं सड़क अधूरी है तो कहीं बिजली का जर्जर पोल हादसे को दावत दे रहा है। किसी की जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा तो कोई मतदाता सूची की गड़बड़ी और स्वगणना के सवालों से परेशान है। समस्याएं छोटी हों या बड़ी, आम आदमी की जिंदगी पर उनका असर बड़ा होता है।
इन्हीं परेशानियों को आवाज देने का मंच बना दैनिक जागरण का 'प्रश्न पहर'। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से पाठकों ने सीधे सवाल किए और अपनी पीड़ा बताई। डीएम ने समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का भरोसा दिया। कुछ समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। ...।