National
बलिया में बरात में खाना खाने को लेकर विवाद में चले ईट-पत्थर, 19 से अधिक घायल
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर गांव में शादी समारोह के दौरान खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए।
लेखक Lavkush Singh197K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर गांव में शादी समारोह के दौरान खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए। इस घटना में दोनों पक्षों के 19 महिला-पुरुष घायल हो गए। इनमें 12 की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रौराचवर गांव निवासी श्यामलाल यादव की बेटी की शादी में मंगलवार की रात बरात आई थी। बरात में खाना खाने को लेकर युवकों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदलने लगी। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह मामला शांत करा दिया।



