जागरण संवाददाता, जौनपुर। जिले की पारंपरिक दरी उद्योग को अब नई पहचान और संजीवनी मिलने की उम्मीद जगी है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना में शामिल होने के बावजूद अपेक्षित सुविधाओं और प्रोत्साहन के अभाव में दम तोड़ रहे इस उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन कार्य योजना तैयार करेगा।
इसके माध्यम से दरी बुनकरों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उद्योग को बाजार से जोड़ने और इसकी पहचान व्यापक स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।