जागरण संवाददाता, सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने गांव आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने गन्ने के भाव 600 रुपए प्रति कुंटल देने की मांग की।
राज्य सरकार में इस बार गन्ने के भाव 15 रु प्रति कुंतल बढ़कर 430 रुपए किया है। किसानों ने कहा चीनी 70 रुपए किलो है जिसकी एवज में गन्ने के भाव बहुत कम बढ़ाए गए। किसानों ने कहा जब तक भाव नहीं बढ़ाए जाएंगे वे चीनी मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे।