जागरण संवाददाता, आगरा। व्यस्त स्थान पर बाइक या स्कूटी खड़ी करके जल्दबाजी में जा रहे हैं तो दो मिनट ठहरें और अपनी गाड़ी पर नजर रखें। इसके बाद ही वहां से जाएं। पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसके सदस्य नजरें हटते ही दो मिनट में गाड़ी को ठिकाने लगा देते थे। शहर में अलग-अलग स्थानो से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपितों को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपितों के नाम उदय प्रताप, अजय चौहान, उपदेश धाकरे, हिमांशु एवं चंद्र उदय हैं। सभी आराेपित बरहन के नगला बेल के रहने वाले हैं। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपित बाइक चोरी करने से पहले रेकी करते थे।