National
कानपुर चिड़ियाघर में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत निगरानी पर सवाल
जागरण संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार महीने में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत के बीच शनिवार शाम वालाबी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही
लेखक Rahul Shrivastava152K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार महीने में 30 से अधिक वन्यजीवों की मौत के बीच शनिवार शाम वालाबी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही जन्म लेते ही जेब्रा के बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना ने चिड़ियाघर में वन्यजीवों की स्वास्थ्य निगरानी, गर्भवती मादाओं की देखभाल और पशु चिकित्सकीय तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सितंबर से लेकर 22 नवंबर तक चिड़ियाघर में कई जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 से अधिक जानवरों की मौत ने निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीवों की देखरेख पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इनकी जान बचा पाने में चिड़ियाघर प्रशासन नाकाम रहा है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
