संवाद सहयोगी, केसरिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण से सारण एवं गोपालगंज जिले को जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने सत्तरघाट पुल के उपरी सतह की स्थिति जर्जर हो गई है।
पुल की सड़क पर कई जगह दरारें उभर आई हैं और जगह-जगह सरिया बाहर निकल आए हैं। ऐसे में इस पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
बावजूद इसके, अब तक इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल होती नहीं दिख रही है। बताया जाता है कि गोपालगंज और पूर्वी चंपारण के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए सरकार ने 263.47 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया था।