National
'ट्रंप को कॉल बैक तक नहीं मिल रहा', अमेरिकी राष्ट्रपति को नजरअंदाज कर परमाणु हथियार बढ़ा रहें किम जोंग उन
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। इस बात का खुलासा हुआ है मीडिया रिपोर्ट में। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई नेत
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। इस बात का खुलासा हुआ है मीडिया रिपोर्ट में। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संपर्क करने के प्रयासों का कोई जवाब नहीं दिया है।
इधर, प्योंगयांग लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया रूस के साथ अपने सैन्य संबंधों की मजबूती पर भी काम कर रहा है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच संवाद नहीं हो पा रहा है।



