जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहरवासियों को सीवर और पेयजल लाइन से होने वाली समस्याओं से जल्द ही स्थायी राहत मिलने वाली है। जनस्वास्थ्य विभाग के नए सीवर-पेयजल लाइन प्रोजेक्ट को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है।
तकनीकी जांच के बाद फाइल को सीएम नायब सिंह सैनी के पास भेज दिया गया है। अब तकनीकी अप्रूवल मिलने के बाद प्रक्रिया एक कदम आगे बढ़ गई है। अगले माह इस प्रोजेक्ट का टेंडर लगने की उम्मीद है।