National
खरखौदा में 35 करोड़ से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था, मल्टी-स्टोरी पार्किंग भी प्रस्तावित; युवाओं को रोजगार का इंतजार
संवाद सहयोगी, खरखौदा। अपने चुनावी अभियान के दौरान पवन खरखौदा द्वारा हलके की जनता से कई वायदे किए गए थे, जिसमें से कई पूरे हुए हैं, कई पाइप लाइन में हैं तो कई अभी अधूरे भी पड़े हुए हैं। अधूरे पड़े वायदों में निजी कंपनियों म
लेखक Vishnu Kumar94K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, खरखौदा। अपने चुनावी अभियान के दौरान पवन खरखौदा द्वारा हलके की जनता से कई वायदे किए गए थे, जिसमें से कई पूरे हुए हैं, कई पाइप लाइन में हैं तो कई अभी अधूरे भी पड़े हुए हैं। अधूरे पड़े वायदों में निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी प्रमुख है।
जबकि खरखौदा-दिल्ली मार्ग को करीब दस करोड़ रुपये की लागत से नए सिरे से बनाया जा चुका है, जोकि आईएमटी से केएमपी एक्सप्रेसवे तक चार लेन का बनाया गया है, इसके अलावा बात करें तो विधायक की चुनावी घोषणाओं में रहीं कई अन्य सड़के भी बनकर तैयार हो चुकी हैं।



