National
जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट 'नाइकी-अपाचे', जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों के दम पर दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष महाशक्तियों में गिना जाता है। लेकिन इस सुनहरे सफर की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित
लेखक Shubham Kumar98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों के दम पर दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष महाशक्तियों में गिना जाता है। लेकिन इस सुनहरे सफर की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक छोटे से तटीय गांव थुंबा से हुई थी।
उस दिन एक पतले से अमेरिकी रॉकेट ने आसमान की ओर उड़ान भरी थी। न तो इसमें कोई सैटेलाइट था और न ही यह पृथ्वी की कक्षा तक गया, फिर भी इसने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रख दी।



