National
पेरेंट्स ध्यान दें! सेंट मेरीज और सोफिया स्कूल मेरठ में एडमिशन का बिगुल बजा, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी जानकारी
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कैंट स्थित सेंट मेरीज एकेडमी और सोफिया गर्ल्स स्कूल ने नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए
लेखक Amit Tiwari71K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कैंट स्थित सेंट मेरीज एकेडमी और सोफिया गर्ल्स स्कूल ने नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सेंट मेरीज एकेडमी में नर्सरी के लिए पांच से सात दिसंबर तक आनलाइन पंजीकरण होंगे, जबकि सोफिया गर्ल्स स्कूल में नर्सरी के लिए आठ और नौ दिसंबर व एलकेजी के लिए 10 और 11 दिसंबर को आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। दोनों स्कूलों ने आयु सीमा, जन्म प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।



