National
चक्रवात 'अकवान' ने बिगाड़ा रांची का हवाई सफर! दिल्ली समेत कई शहरों की 14 फ्लाइट रद
जागरण संवाददाता, रांची। एयरपोर्ट पर शनिवार को खराब मौसम के कारण विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी 21 नवंबर की सूचना के अनुसार, मौसम खराब रहने के कारण रांची से आने-जाने वाली कुल 14 उड़ाने
लेखक Amit Singh194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। एयरपोर्ट पर शनिवार को खराब मौसम के कारण विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी 21 नवंबर की सूचना के अनुसार, मौसम खराब रहने के कारण रांची से आने-जाने वाली कुल 14 उड़ानें रद की गई हैं। इनमें दिल्ली की चार, कोलकाता की दो और हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु की एक-एक उड़ान शामिल है।
सुबह कोलकाता से आने वाली फ्लाइट के रांची में लैंड करने से कुछ परिचालन सामान्य रहा। हालांकि, दोपहर 2:15 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट रद कर दी गई।



