National
छत्तीसगढ़ः पति के दूसरी महिला के साथ जाने से नाराज हुई पत्नी, दो बच्चों संग जहर खाकर दी जान
डिजिटल डेस्क, गिरौदपुरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल (गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र) के अंतर्गत ग्राम सुकली में एक घर से तीन लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में मिला शव मां और उसके दो बेटे का है।
लेखक Digital Desk195K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, गिरौदपुरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल (गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र) के अंतर्गत ग्राम सुकली में एक घर से तीन लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में मिला शव मां और उसके दो बेटे का है।
मरने वालों में मां की उम्र 28 साल बताई जा रही है। वहीं उनके दो बच्चों की उम्र 10 साल और पांच साल के करीब है। मिली जानकारी के अनुसार महिला युक्ति मानिकपुरी और पति संजयदास मानिकपुरी के बीच विवाद के बाद ये घटना हुई। मां के साथ मरने वालों में 10 साल का बेटा चिरंजीव मानिकपुरी और पांच साल का बेटा दिव्यांश मानिकपुरी में शामिल है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


