National
'अमृतपाल समेत सभी बंदी सिंहों को जल्द रिहा करें', अंतिम संस्कार में पहुंचे परविंदर झोटा के पिता की सरकार से बड़ी मांग
जागरण संवाददाता, अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को दिवंगत परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह भी पहुंचे। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने सांसद अमृत
लेखक Digital Desk146K पढ़े गए
-1795246746182.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को दिवंगत परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह भी पहुंचे। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने सांसद अमृतपाल सिंह, उनके साथियों और देश की विभिन्न जेलों में बंद सभी बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।
मीडिया से बातचीत में भीम सिंह ने कहा कि वह माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने और शोकाकुल परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अमृतपाल सिंह और उनके सभी साथियों के साथ लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों को भी जल्द रिहा करना चाहिए।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


