National
जम्मू में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध मौत, बस स्टैंड के पास मिला शव; चेहरे पर दिखे निशान
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के बस स्टैंड इलाके में शनिवार को सेना के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के गुरदासपुर में तैनात थे और छुट्टी पर अपने घर आ
लेखक Digital Desk102K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के बस स्टैंड इलाके में शनिवार को सेना के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के गुरदासपुर में तैनात थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। शव मिलने की सूचना के बाद बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार निवासी धार रामबन को परिवार की ओर से किसी काम के सिलसिले में घर के पास बुलाया गया था। इसके बाद वह वहां से निकले थे। बाद में उनका शव जम्मू बस स्टैंड इलाके में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह (बख्शी नगर) पहुंचाया।



