National
संतकबीरनगर: बखिरा में रोटावेटर से सफाई के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
संवाद सूत्र, बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के जसवल भरवलिया गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे रोटावेटर की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रियांशु तिवारी की जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के जसवल भरवलिया गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे रोटावेटर की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रियांशु तिवारी की जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।
प्रियांशु ट्रैक्टर के रोटावेटर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
