संवाद सहयोगी, सोनपुर। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला केवल खेल-तमाशे और व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की गौरवशाली विरासत भी है।
इसके समृद्ध अतीत में धर्म, अध्यात्म और लोक संस्कृति के साथ तत्कालीन सामाजिक जीवन तथा राजनीतिक गतिविधियों की कई महत्वपूर्ण गाथाएं दर्ज हैं। समय के साथ मेले का स्वरूप बदला, लेकिन इसकी परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान आज भी कायम हैं।