वीरेंद्र द्विवेदी, प्रयागराज। संगम नगरी में गंगा पर बन रहे बहुप्रतीक्षित फाफामऊ सिक्स लेन पुल को अब एक नई पहचान देने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल के नाम पर इस पुल का नामकरण करने का सुझाव प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दिया गया है। इसके साथ ही पुल पर अशोक सिंहल की 14 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।