जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। धनघटा क्षेत्र के मढ़पौना - दुल्हापार के पास रामजानकी मार्ग पर शनिवार की भोर में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक ट्रक से टकरा गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई।
उनकी पहचान क्षेत्र के पर हरगोविंद निवासी 19 वर्षीय पवन प्रजापति, 21 वर्षीय श्यामू प्रजापति और 23 वर्षीय अमित प्रताप सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।