National
सीएम युवा उद्यमी योजना: 1105 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य, 246 को मिला लोन
जागरण संवाददाता, अमेठी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत महिलाओं को चुने गए उद्यम के जरिए ऋण उपलब
लेखक Devendra Pratap Singh89K पढ़े गए
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अमेठी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत महिलाओं को चुने गए उद्यम के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह स्वयं का रोजगार कर उद्यम के जरिए स्वावलंबी बन सकें। इसके लिए 1105 का टारगेट विभाग को दिया गया है।
उद्योग विभाग से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का चालू वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से लक्ष्य प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूह की इच्छुक महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 779 महिलाओं ने आवेदन किया है।



