कुंदन तिवारी, नोएडा। गौतमबुद्धनगर में नवंबर व दिसंबर में 20 हजार घरों में शहनाई बजने जा रही है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी से हो चुकी है। जिले के 200 बाजार बैंड बाजा बारात की धुन पर झूमने वाले हैं, क्योंकि शादियों का सीजन बड़े व्यापार का रूप ले चुका है।
इस बार अनुमानित 5000 करोड़ रुपये का धन प्रवाह बाजारों में खरीदारी के माध्यम से दिखने को मिलेगा, जिससे छोटे से लेकर बड़े कारोबारी तक लाभांवित होगा।