National
'680 करोड़ रुपये के खर्च के बाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट क्यों रद हुआ', मद्रास हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
डिजिटल डेस्क, चेन्नई । मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को बीच में ही रद करने के फैसले पर कड़े सवाल पूछे हैं।
लेखक Digital Desk173K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को बीच में ही रद करने के फैसले पर कड़े सवाल पूछे हैं।
चीफ जस्टिस एस.ए. धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि विस्तृत अध्ययन के बाद मंजूरी मिलने और भूमि अधिग्रहण पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद इस परियोजना को अचानक क्यों बंद कर दिया गया।



