National
'भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं', विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव
रॉयटर, नई दिल्ली। अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) का भारत को लेकर एक बार फिर पक्षपाती रवैया सामने आया है। उसने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के
लेखक Digital Desk171K पढ़े गए

रॉयटर, नई दिल्ली। अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) का भारत को लेकर एक बार फिर पक्षपाती रवैया सामने आया है। उसने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करोड़ों मुसलमानों को वोटर लिस्ट से बाहर किया जा रहा है।
जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कोरे दावे पर कहा कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। यूएससीआईआरएफ न केवल पक्षपाती है, बल्कि उसका एजेंडा पूरी तरह राजनीति प्रेरित है। भारत में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है।



