डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के खन्ना के पास दोराहा में शुक्रवार को पराली जलाने से उठी घनी धुंध के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक महिला की पहचान शाहपुर निवासी 55 वर्षीय मनजीत कौर के रूप में हुई है। उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) रेफर किया गया है। अन्य दो घायल जसपाल सिंह और सुरिंदर सिंह (दोनों पायल निवासी) दोराहा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।