जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 के ब्रिस्टल चौक स्थित वाका-वाका नाइट क्लब में शुक्रवार तड़के पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने तीनों युवकों को लात-घूंसों से पीटा। घटना में दो भाइयों को चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। घायलों ने सेक्टर-10ए स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। इंटनेट मीडिया पर मामला प्रसारित हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।