जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। वर्दी अच्छी हो, ड्यूटी में मुस्तैदी हो और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा भी। होमगार्ड जवानों को इसी अंदाज में काम करना होगा। मेहनत करने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विभाग में हर किसी का काम दिखाई देता है। अच्छे काम को सम्मान भी मिलता है।
बुधवार को सर्किट हाउस में डीआइजी संजीव शुक्ला ने होमगार्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कुछ इसी अंदाज में जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।