National
हजारीबाग के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का बुधवार की रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निध
लेखक Sandeep Sinha34K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का बुधवार की रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को हजारीबाग की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन पर वर्तमान सांसद मनीष जायसवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।



