डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में एक एयरलाइन कर्मचारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 35 वर्षीय वर्षा तुर्कर की हत्या 14 नवंबर को हुई थी, अब पांच दिन बाद पुलिस जांच में मर्डर की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है।
14 नवंबर को वर्षा तुर्कर का शव जंगल में खून से लथपथ हालत में मिला था। एक पुरुष मित्र के साथ बाहर गई वर्षा तुर्कर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।