National
झारखंड में शराबी बेटे को पिता ने कुदाल से काटा: रोज के झगड़े का खौफनाक अंत, मौत पर मां को नहीं हुआ दुख
संवाद सहयोगी, हंसडीहा (दुमका)। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलथा गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता द्वारा कुदाल से प्रहार किए जाने से पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलथा गांव निवासी महेश मांझी के रूप में हुई
लेखक Anoop Kumar Srivastava164K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, हंसडीहा (दुमका)। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलथा गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता द्वारा कुदाल से प्रहार किए जाने से पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलथा गांव निवासी महेश मांझी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता जनार्दन मांझी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक की मां फूलो देवी ने बताया कि उसका बेटा महेश मांझी अक्सर शराब के नशे में घर आता था और नशे की हालत में स्वजनों के साथ झगड़ा करता था। मां द्वारा भोजन देने के बावजूद वह कई बार खाना नहीं खाता था।



