जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन गुरुवार सुबह शुरू हुई। सुबह छह बजकर 30 मिनट पर मंडल आयुक्त लोकेश एम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
42.195 किलोमीटर लंबी मैराथन में शामिल होने के लिए सुबह चार बजे ही धावक उमड़ने लगे थे। दौड़ में शामिल होने से पहले धावक लगातार वार्मअप कर रहे थे।
मैराथन शुरू होने के 15 मिनट बाद 6 बजकर 45 मिनट पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 21.097 किलाेमीटर लंबी हाफ मैराथन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।