विनित, गाजियाबाद। साइबर ठगों के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए पुलिस ने पिछले करीब तीन वर्षों में बड़ी कार्रवाई की है। साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 12 हजार से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज या लीन कराया गया है।
इसके साथ ही ठगी में इस्तेमाल 24 हजार मोबाइल नंबर और 14 हजार आइएमईआइ नंबर ब्लाक कराए गए हैं। पुलिस ने 196 फर्जी एप और 23 वेबसाइट भी बंद कराई हैं। इस कार्रवाई का मकसद साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों, मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी तोड़ना है।