जागरण टीम, नई दिल्ली। पहाड़ों में ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चारद से ढक गई हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और पंचाचूली सहित उच्च क्षेत्रों में रविवार को हिमपात हुआ। हिमाचल में लाहुल स्पीति, रोहतांग व कुल्लू के जलोड़ी और कश्मीर में सोनमर्ग व जोजिला में जबर्दस्त बर्फबारी हुई।
मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से लेकर मैदानों तक ठंड बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ रहा है।