National
'नशे की तरह काम कर रहा इंस्टाग्राम व फेसबुक', जोधपुर में बोले मोहन भागवत
जागरण संवाददाता, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सामाजिक बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर तरह का नशा नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि केवल रासायनिक ड्रग्स ही नशा नहीं हैं, बल्कि चाय-कॉफ
लेखक Jagran News130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सामाजिक बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर तरह का नशा नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि केवल रासायनिक ड्रग्स ही नशा नहीं हैं, बल्कि चाय-कॉफी भी व्यसन बन जाते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आज के दौर में फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी एक नशे की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर तरह का नशा व्यक्ति और समाज की जागरूकता को कम करता है। भागवत ने कहा कि लोगों को जाति, भाषा और राज्य का भी नशा हो जाता है, और जो व्यक्ति इन सभी तरह के नशों से दूर रहेगा, उसका जीवन सुखी होगा।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


