National
कभी पाकिस्तानी सेना के लिए तालिबान से लड़ी लड़ाई, अब रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को रहमान गुल को अपना नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया। गुल ने कभी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन के तौर पर पाकिस्तानी तालिबान के विरुद्ध लड़ाई
लेखक Jagran News149K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को रहमान गुल को अपना नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया। गुल ने कभी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन के तौर पर पाकिस्तानी तालिबान के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी। सेना छोड़ने के 16 वर्ष बाद वह उसी देश (पाकिस्तान) के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसकी उन्होंने कभी सेवा की थी।
गुल को 'मुरीद' के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले वह इस अलगाववादी समूह की आत्मघाती हमलावर इकाई 'मजीद ब्रिगेड' का नेतृत्व कर चुके हैं। बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने बताया कि समूह की सीनियर कमांड काउंसिल ने अपने नेताओं और कमांडरों से सलाह-मशविरा करने के बाद सर्वसम्मति से गुल को चुना है। गुल ने बशीर जेब की जगह ली है। बीएलए ने तीन नवंबर को बशीर जेब के हटने की घोषणा की थी।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


