जागरण संवाददाता, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ वर्ष पूरे होने के बाद संघ ने अपनी प्रांत संरचना में बदलाव किया है। संघ के कार्यों को विस्तार देने के लिए अब प्रांत की जगह अब संभाग रचना पर काम किया जाएगा। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक में अधिकारियों ने नई व्यवस्था को लागू कर दिया, अब प्रदेश में 10 संभाग होंगे।
पीलीभीत रोड के पास स्थित जयनारायण सरस्वती इंटर कालेज में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक हुई। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष संभाग व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया।