National
घुघली कूड़ादान खरीद घोटाला: तत्कालीन एडीएम-एसडीएम सहित 12 पर मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, महराजगंज। घुघली नगर पंचायत में कूड़ादान खरीद में वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के वाराणसी सेक्टर ने एडीएम व एसडीएम समेत 12 लोगों के विरुद्
लेखक Vishwa Deepak Tripathi173K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, महराजगंज। घुघली नगर पंचायत में कूड़ादान खरीद में वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के वाराणसी सेक्टर ने एडीएम व एसडीएम समेत 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपितों में तत्कालीन एडीएम इंद्रभूषण वर्मा निवासी 3/ 146 विक्रांत खंड गोमतीनगर लखनऊ पूर्वी, एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्र निवासी 16/ 26 टैगोर टाउन सदर, प्रयागराज, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) लव कुमार मिश्रा निवासी अवसानपुर, पोस्ट बरौली, मालीपुर आंबेडकरनगर, आलोक कुमार निवासी नारायणपुर, हरैया बस्ती और बृजेश कुमार गुप्ता निवासी अमिला बाजार घोसी, मऊ, तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी निवासी घुघली, वर्तमान अध्यक्ष संतोष जायसवाल निवासी घुघली, तत्कालीन लिपिक हीरा प्रसाद निवासी कोटवा बाजार घुघली, तत्कालीन सीनियर फोरमैन, परिवहन निगम निचलौल, उमाशंकर पति त्रिपाठी निवासी मुहरी सुगरपुर रामगढ़ताल गोरखपुर तथा तीन फर्म संचालक शामिल हैं।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


