साहिबाबाद, अजय सक्सेना। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में स्थाई और अस्थाई छठ घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन से घाटों की निगरानी की। वहीं घाटों पर सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात रहा।
सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी..
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।