संवाद सहयोगी, खानपुर। खानपुर प्रखंड अंतर्गत नत्थुद्वार बुजुर्ग पंचायत की तस्वीर आने वाले दिनों में बदलने वाली है। क्षेत्र को औद्योगिक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हुई है।
नत्थुद्वार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक हब विकसित करने की योजना है। इसी क्रम में वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक डॉ. मंजरीक मृणाल ने प्रस्तावित औद्योगिक स्थल का निरीक्षण किया।