साहिबाबाद, जितेंद्र सिंह। ट्रांस हिंडन के कई क्षेत्रों में गंगाजल न पहुंचने से लोगों में रोष है। कई सालों से निवासी गंगाजल की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने के विरोध में अब कॉलोनी और सोसायटी में बैनर वार शुरू होगा। बैनर में लोग मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि हर घर को गंगाजल मिले।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम से होने वाली जलापूर्ति में पानी ज्यादा टीडीएस का मिल रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।