राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने और किसानों से लगातार संवाद कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि धान व मोटे अनाज की खरीद में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी क्रय केंद्र पूरी तरह सक्रिय रहें और वहां केंद्र प्रभारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नवंबर माह के अंत तक प्रदेश की सभी चीनी मिलों का संचालन शुरू कराने के भी निर्देश दिए हैं।