जागरण संवाददाता, रांची। चार दिवसीय लोकपर्व छठ के तीसरे दिन रविवार की शाम हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बड़ा तालाब में राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, मेयर रोशनी खलखो आदि शामिल हुए और सूर्य को अर्घ्य दिया।
वहीं, चडरी तालाब में भी भव्य गंगा आरती के साथ हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए। इनके अलावा तिरिल तालाब, हटनिया तालाब, डिस्टिलरी तालाब सहित करीब 70 तालाबों में अर्घ्य दिया।