जागरण संवाददाता, छपरा। लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा इस बार छपरा मंडल कारा की ऊंची दीवारों के भीतर भी पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ देखने को मिली।
प्राप्त सूचना के अनुसार, जेल में बंद कुल 24 विचाराधीन बंदियों ने चार दिवसीय अनुष्ठान का पालन करते हुए छठ व्रत किया, जिसमें 17 पुरुष और 7 महिला बंदी शामिल रहीं।
स्थायी कुंड में गूंजे छठ के गीत, जेल प्रशासन ने की पूरी व्यवस्था